Sunday, October 25, 2026 Trending Free Document Resizing for State & National Exams

Sumit Gold Medal: सुमित ने तोड़ा पैरालंपिक रिकॉर्ड !

S
SS feedPublished Sep 3, 2024

Sumit Antil wins Gold : सुमित अंतिल ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में गोल्ड मेडल जीत लिया है. ( Sumit Gold Medal) उन्होंने मेंस एफ64 कैटेगरी में 70.59 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड जीता और साथ ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है. इससे पहले भी पैरालंपिक रिकॉर्ड सुमित के ही नाम था, जिन्होंने टोक्यो पैरालंपिक्स में 68.55 मीटर दूर भाला फेंक कर रिकॉर्ड कायम किया था ।

सुमित ने अपने पहले ही प्रयास में 69.11 मीटर की दूरी तय कर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया था. मगर जब सुमित ने दूसरी बार भाला फेंका तो इस बार यह 70.59 मीटर दूर जाकर गिरा. सुमित ने एक ही मैच में 2 बार पैरालंपिक रिकॉर्ड तोड़ने का कारनामा किया है।

यह कारनामा दिखा रहा है कि कोई भी बाधा आपको सफल होने से रोक नहीं सकती अगर आप में जिद जितने की।

Sumit Gold Medal

 

 

लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, रचा इतिहास!

 

सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक्स में 68.55 मीटर दूरी के साथ गोल्ड मेडल जीता था. उन्होंने इस मुकाबले में टोक्यो पैरालंपिक्स के रिकॉर्ड को तीन बार पीछे छोड़ा क्योंकि पहले और दूसरे प्रयास के अलावा उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में भी 69 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया था. श्रीलंका के डुलन 67.03 के प्रयास के साथ सिल्वर, वहीं ऑस्ट्रेलिया के माइकल बुरियन ने 64.89 मीटर के प्रयास के चलते ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

 

 

वर्ल्ड रिकॉर्ड भी सुमित अंतिल के नाम !

 

सुमित अंतिल जेवलिन थ्रो यानी की भाला फेंक प्रतियोगिता की एफ64 कैटेगरी के हीरो बन चुके हैं. केवल पैरालंपिक ही नहीं बल्कि इस प्रतियोगिता का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है. उन्होंने 2022 एशियाई पैरा खेलों में 73.29 मीटर दूर भाला फेंक कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था. वो अब अवनी लेखरा के बाद ऐसे केवल दूसरा भारतीय एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने पैरालंपिक्स में अव्वल अपने गोल्ड मेडल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है. ये दोनों एथलीट टोक्यो जापान और अब पेरिस फ्रांस पैरालंपिक्स में भी गोल्ड मेडल को बरकरार रखने में सफल रहे हैं.

Sumit Gold Medal

⚡
Useful tools for students & job applicants Resize photos, signatures and documents to common application limits.
Explore tools →