Saturday, October 17, 2026 Trending Free Document Resizing for State & National Exams

सरकारी स्कूलों में दीपावली व छठ की छुट्टी को लेकर बड़ी खुशखबरी !!! – Diwali Chhath Vaccation 2024

S
SS feedPublished Oct 22, 2024

Diwali Chhath Vaccation : बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों को लेकर फिर से विवाद हो गया है। इस बार दीपावली के लिए केवल एक दिन (31 अक्टूबर) की छुट्टी दी गई है और छठ पूजा के लिए तीन दिन 7, 8 और 9 नवंबर की छट की छुट्टी तय की गई है। पहले हर साल दीपावली से छठ के पारण तक छुट्टी मिला करती थी, लेकिन इस बार छुट्टियां कम कर दी गई हैं।

शिक्षक संघ ने इस फैसले का विरोध किया है। प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक, राजू सिंह का कहना है कि पहले धनतेरस के बाद से छुट्टियां शुरू हो जाती थीं और छोटी दीपावली से लेकर छठ के पारण तक स्कूल बंद रहते थे। इस बार पहली बार सिर्फ दीपावली के दिन छुट्टी दी गई है। छठ के नहाय-खाय और खरना के दिन भी स्कूल खुले रहेंगे।

राजू सिंह ने यह भी बताया कि सरकार महिला उत्थान की बात करती है, जबकि शिक्षा विभाग में 60% से ज्यादा महिला शिक्षक हैं। इनमें से कई महिलाएं छठ पूजा भी करती हैं। इसके अलावा कई शिक्षक बिहार से बाहर के राज्यों से हैं, और सिर्फ एक दिन की छुट्टी में वो अपने घर नहीं जा सकते।

कांग्रेस नेता राजेश राठौर ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि बिहार में छठ सबसे बड़ा पर्व है और इसे मनाने के लिए कम से कम चार दिनों की छुट्टी मिलनी चाहिए। अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह छुट्टी नहीं देते हैं, तो भाजपा के नेताओं को इसके लिए आवाज उठानी चाहिए।

इस बीच, शिक्षा विभाग से छुट्टी बढ़ाने को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है, लेकिन छठ में कुछ दिनों का वक्त बाकी है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर कोई कदम उठाती है या नहीं।

सरकारी स्कूल में दीपावली व छठ की छुट्टी  (Diwali Chhath Vaccation) को लेकर ACS शिक्षा विभाग मिले CM नीतीश कुमार से कर दी मांग 1 से 8 तक ।।।

सूत्रों के अनुसार यह जानकारी आ रही है की वर्तमान ACS (शिक्षा विभाग) ने छुट्टी के मसाले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी से मुलाकात की है और बिहार के इस महा पर्व के अवसर पे छुट्टी को लेकर गहराए विवाद के बारे में बात की है । इस मामले में मुख्यमंत्री ने सकारात्मक विचार व्यक्त किये है और जल्द आधिकारिक जानकारी आने की उम्मीद है ।।।

के के पाठक ने छुट्टी में संसोधन किया था ।।। – Diwali Chhath Vaccation

एक शिक्षक ने बताया कि पिछले साल शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने छुट्टियों में बदलाव किया था। हालांकि उस समय छुट्टी दी गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने छुट्टियों में कटौती कर दी, और नए अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने इस पर पुनर्विचार नहीं किया। इसके चलते इस बार शिक्षकों की छुट्टियां कम कर दी गई हैं, जिससे शिक्षकों और छात्रों को परेशानी होगी। जो शिक्षक छठ पर्व करते हैं, उन्हें या तो सीएल (Casual Leave) लेनी होगी या स्कूल आना पड़ेगा।

Diwali Chhath Vaccation

Hind daily

⚡
Useful tools for students & job applicants Resize photos, signatures and documents to common application limits.
Explore tools →