Sunday, October 25, 2026 Trending Free Document Resizing for State & National Exams

बीजेपी झारखण्ड टिकट : बीजेपी ने झारखंड में पुराने लोगो पर दांव लगाया, फिर इतना कलह क्यों है भाई (Bjp Jharkhand Ticket)?

S
SS feedPublished Oct 21, 2024
bjp jharkhand ticket:भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होते ही असंतोष की स्थिति बन गई है। कोल्हान के साथ संताल परगना क्षेत्र में भी टिकट की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं ने बगावती रुख अपना लिया है। सरायकेला खरसावां जिले के भाजपा के प्रमुख नेता गणेश महाली ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव को भेजा है। Bjp Jharkhand Ticket

सरायकेला-खरसावां के भाजपा नेता बास्को बेसरा ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का एलान किया है. उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा पार्टी ऑफिस में भेज दिया है. इस्तीफा देने के बाद बास्को बेसरा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की बात आयी है .

NDA ने की 66 उम्मीदवारों की घोषणा दो उम्मीदवारों की घोषणा मे फसा पेच ॥  भाजपा ने अपने हिस्सा के 68 में से 66 उम्मीदवारों का नाम की घोषणा की है। भाजपा की सहियोगी आजसू ने भी आपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। भाजपा फे सहियोगी आजसू को 10 सीटे मिली है। उसमें से आठ उम्मीदवारों की घोषणा लगभग तय है। दो सीटो की उम्मीदवारी पर आपसी टकराव के कारण अभी सहमती नहीं हुई है। भाजपा ने अपने दो अन्य सहयोगी  जदयू और लोजपा (रा) को क्रमशः 2 : 1 सीटें दी है दोनों पार्टी ने उम्मीदवार का चयन कर लिया है। बस औपचारिकता बाकी है। जमशेदपुर पश्चिमी और तमाड़ की सीट जदयू को मिली है।

सरयू राय को जमशेदपुर पश्चिमी और पूर्व मंत्री राजा पीटर तमाड़ सीट से उम्मीदवार होने की संभावना जताई जा रही हैं। LJP को लोहरदगा सीट मिली है। वहां भी उम्मीदवार की चयन लगभग तय हो गई है।

Bjp jharkhand ticket

https://www.google.com/url?sa=t&source=web&rct=j&opi=89978449&url=https://twitter.com/bjp4india&ved=2ahUKEwjj-aa7_Z-JAxUuT2cHHbIGFgYQFnoECBYQAQ&usg=AOvVaw31JuIm-_l7fGr0NDcgPh6M

⚡
Useful tools for students & job applicants Resize photos, signatures and documents to common application limits.
Explore tools →