Sunday, October 25, 2026 Trending Free Document Resizing for State & National Exams

Bihar IAS TRASFER : बिहार में बड़े पैमाने पर बदले गए अफसर, पटना में नए DM की पोस्टिंग

S
SS feedPublished Jan 26, 2024

Bihar IAS TRASFER:

बिहार Transfer लिस्ट (आईएएस) : बिहार के नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री) के पाला बदलने की खबरों के बीच गणतंत्र दिवस के दिन ताबड़तोड़ IAS अफसर बदले गए है , इसमें पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह का भी नाम शामिल हैं। केके पाठक को चैलेंज करने वाले यही पटना के डीएम है . 

पटना के नए डीएम बने शीर्षत कपिल अशोक, वे एक तेजतर्रार और ऊर्जावान आईएएस अधिकारी है , चंद्रशेखर सिंह को जीविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस ) के अधिकारियों की ट्रांसफर सूची में सबसे पहला नाम चंद्रशेखर सिंह का ही है। उन्हें साथ में बिहार राज्य पथ विकास निगम पटना के प्रबंध निदेशक और राज्य ग्रामीण जीविकोपार्जन का राज्य मिशन निदेशक की भी जिम्मेदारी दी गई है।

प्रणव कुमार को हटा कर मुजफ्फरपुर के नए डीएम सुभ्रात कुमार सेन बने है जो की सुपौल नवोदय विद्यालय के एलुमनाई है. वर्त्तमान में भागलपुर के डीएम पद पर तैनात थे .

वही मकसूद आलम को गोपालगंज का डीएम बनाया गया है जो अभी तक मुख्यमंत्री के आप्त सचिव रहे है .

Bihar IAS TRASFER | Transfer |IAS | IPS

⚡
Useful tools for students & job applicants Resize photos, signatures and documents to common application limits.
Explore tools →