Monday, November 2, 2026 Trending Free Document Resizing for State & National Exams

G20 Success : जी 20 समिट की 4 मुख्य सफलताएं !!!

S
SS feedPublished Sep 10, 2023
  1. G20 Success and outcome :

G20

जी 20 इस वर्ष भारत के अध्यक्षता में आयोजित किया गया , 9, 10 सितम्बर 2023 को दिल्ली के प्रगति मैदान के ‘भारत मण्डपम’ में आयोजित हुआ , इस आयोजन का आउटकम क्या है ??

1. सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि ‘दिल्ली डिक्लेरेशन’ पर सभी नेता सहमत हुए , ‘नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र’ को सभी ने मंजूर किया . यूक्रेन पर हलके फुल्के अंदाज में लिखा है शायद यही कारण है की रूस और चीन ने इसे मंजूर किया . पिछले वर्ष जब बाली में जी 20 हुआ था तब यह सहमति नहीं हो पायी थी इसी लिए ‘नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र’ का महत्व बढ़ जाता है

 

2. अफ्रीकन यूनियन को जी 20 का स्थायी सदस्य बनाया गया है , इसमें भारत का प्रयास सराहनीय रहा है इसे भी एक जी 20 के दिल्ली चैप्टर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है . इसका मतलब यह है की अगले वर्ष ब्राज़ील में होने वाली बैठक जी 20 के बदले जी 21 होगी

 

3. इंडिया और अमेरिका मिलकर इंडिया – मिडिल ईस्ट – यूरोपियन यूनियन इकनोमिक कॉरिडोर का निर्माण की बात कही गयी है , इससे चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के सामने भारत एवं अन्य देशो का एक जवाब माना जा रहा है , हालाँकि इसके कार्यान्वन में कई बाधा अभी आएँगी सबसे बड़ा फण्ड का इशू होगा

 

4. चौथी सफलता बाइडेन और Modi की द्विपक्षीय वार्ता हुआ है , बाइडेन के पत्नी को कोविड होने के बाद भी वो भारत आये , साथ ही Asean summit 2023 में कमला हैरिश को भेजा और खुद भारत आये , इसे भी महत्वपूर्ण बात माना जा रहा है .

 

इन सारी सफलताओ के बावजुद इंटरनेशनल प्रेस में कई बातो को ले कर मोदी अड्मिनिस्ट्रेशन्स की आलोचना भी हो रही है की जी 20 के लिए गरीबो के घर उजाड़े गए , सोने चांदी के बर्तन में मेहमानो को खिलाना भी भारत जैसे देश के लिए एक फिजूलखर्ची माना जा रहा है . साथ ही बाइडेन के द्विपक्षीय वार्ता के बात प्रेस कॉन्फ्रेंस न होना भी मोदी अड्मिनिस्ट्रेशन्स के लिए आलोचना का कारण बन रहा है , डेमोक्रेसी एवं उसके मूल्यों से समझौता पर भी सरकार की कड़ी आलोचना की जा रही है 

G20 Delhi

Moto G20 2023

One Earth One Family One Future

G20 Success

 

⚡
Useful tools for students & job applicants Resize photos, signatures and documents to common application limits.
Explore tools →