Wednesday, November 4, 2026 Trending Free Document Resizing for State & National Exams

पीएम मोदी ने किया दरभंगा एम्स का शिलान्यास

A
Ankit KumarPublished Nov 13, 2024

पीएम मोदी ने कहा कि दरभंगा एम्स के निर्माण से बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा। इससे मिथिला, कोसी और तिरहुत क्षेत्र के अलावा पश्चिम बंगाल और आसपास के कई क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधा होगी। नेपाल से आने वाले मरीज भी इस एम्स अस्पताल में इलाज करा सकेंगे। एम्स से यहां रोजगार-स्वरोजगार के अनेक नए अवसर बनेंगे। मैं दरभंगा को, मिथिला को, पूरे बिहार को इन विकास कार्यों के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।


दरभंगा एम्स का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। यह अस्पताल अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि केंद्र और बिहार सरकार मिलकर राज्य के विकास के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ बिहार के लोगों को मिले।


⚡
Useful tools for students & job applicants Resize photos, signatures and documents to common application limits.
Explore tools →